Breaking News

गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |   यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |  

केरल में शिगेला से दो और मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई

तिरुवनंतपुरम, 15 जून (भाषा) केरल स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शिगेला संक्रमण से दो और मौतों की पुष्टि की, जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मलप्पुरम जिले के पूक्कोट्टूर के रहने वाले सात वर्षीय अर्जव ने कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारियों के अनुसार अर्जव को बुखार और दस्त की शिकायत के बाद 12 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उसमें शिगेला संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी पुष्टि की कि त्रिशूर जिले के कोडकारा के रहने वाले 43 वर्षीय व्यक्ति की 13 जून को हुई मौत भी संक्रमण के कारण हुई थी।

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कन्नूर और कोझिकोड जिलों से शिगेला के आठ नए मामले सामने आए।

इस साल राज्य में शिगेला के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 147 हो गई है, जिनमें से 71 मामले जून में दर्ज किए गए।

शिगेला एक विषाणु जनित संक्रमण है, जो दस्त, बुखार और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं पैदा करता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी के जरिए फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी इसके फैलने का खतरा रहता है।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत