Breaking News

गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |   यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |  

ऋषि अगथियार भारत की सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं: उपराष्ट्रपति

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को कहा कि साधु-संत और ऋषि ही भारत की एकता के “असली शिल्पकार” थे। उन्होंने कहा कि केवल राजाओं या राजनीतिक संस्थाओं ने ही देश की एकता के लिए काम नहीं किया था।

उपराष्ट्रपति ने यह टिप्पणी यहां आयोजित एक समारोह में “अगथियार – द यूनिफायर” नामक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर की।

उन्होंने अगथियार ऋषि को भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस पूजनीय ऋषि ने उत्तर और दक्षिण भारत की परंपराओं को जोड़ा और हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक फैले सभ्यतागत संबंधों को जीवंत किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तमिल व्याकरण और तमिल संगम परंपरा में ऋषि अगथियार के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया और उन्हें उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों के बीच एक सेतु बताया।

उन्होंने कहा कि भारत की एकता कोई आधुनिक अवधारणा नहीं, बल्कि हज़ारों वर्षों से पोषित एक प्राचीन सभ्यतागत वास्तविकता है।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत