Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

उत्तराखंड: कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज के आश्रम में एक लाख से अधिक भक्त पहुंचे

नैनीताल, 15 जून (भाषा) उत्तराखंड के कैंची धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बाबा नीम करौली महाराज के आश्रम के 62वें स्थापना दिवस के मौके पर देश-विदेश से हजारो भक्त यहां पहुंचे।

इस आश्रम की स्थापना बाबा नीम करौली महाराज ने 1964 में की थी।

आधी रात के तुरंत बाद ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह पांच बजे बाबा नीम करौली महाराज को पारंपरिक रूप से मालपुआ का भोग लगाकर समारोह की शुरुआत हुई, जिसके बाद दर्शन के लिए मंदिर के दरवाजे खोल दिए गए।

पूरा मंदिर परिसर 'बाबा नीम करौली महाराज की जय' और 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा, जबकि भक्त आशीर्वाद पाने के लिए घंटों तक धैर्यपूर्वक इंतजार करते रहे। मंदिर के स्वयंसेवक दिन भर भक्तों के बीच 'मालपुआ महाप्रसाद' बांटते रहे।

आयोजकों के अनुसार, सुबह छह बजे तक 10,000 से ज्यादा भक्त मंदिर के दर्शन कर चुके थे, जबकि सुबह आठ बजे तक यह संख्या 25,000 के पार पहुंच गई। शाम होते-होते श्रद्धालुओं कीह संख्या 60,000 से अधिक हो गई।

कुमाऊं की पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती ने कहा कि प्रशासन का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के मंदिर के दर्शन करने का मौका मिले।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत