Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

पीलीभीत की रिहायशी कॉलोनी में धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

पीलीभीत (उप्र), 15 जून (भाषा) पीलीभीत जिला मुख्यालय के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक रिहायशी कॉलोनी में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है।

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने थाना सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित धार्मिक स्थल के कुछ हिस्से को क्षतिग्रस्त हालत में देखा। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेश त्यागी ने बताया कि धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस धार्मिक स्थल को लेकर पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। फिलहाल क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि