Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

राजस्थान: एमडीएमए मादक पदार्थ बनाने वाली अवैध इकाई का भंडाफोड़, तीन गिरफ़्तार

जयपुर, 15 जून (भाषा) राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले में एक निर्माणाधीन मकान से जारी अवैध सिंथेटिक मादक पदार्थ बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़ किया गया है और छापेमारी के दौरान 120 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की एमडीएमए मादक पदार्थ और कच्चा माल ज़ब्त किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह छापेमारी बिजोलिया थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में की गई, जहां कथित तौर पर अवैध इकाई में एमडीएमए मादक पदार्थ बनाई जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि मौके से तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि मौके से करीब 36 किलोग्राम एमडी मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 72 करोड़ रुपये है।

पुलिस ने लगभग 50 करोड़ रुपये कीमत का कच्चा माल भी ज़ब्त किया, जिससे ज़ब्त किए गए सामान की कुल कीमत 120 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गई।

उन्होंने बताया कि मौके पर कंटेनर, कैन और बोतलों का इस्तेमाल करके मादक पदार्थ तैयार की जा रही थी।

खास खुफिया जानकारी के आधार पर, क्षेत्राधिकारी योगेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने चंपापुर गांव में उक्त स्थान पर छापेमारी की।

गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले वीरेंद्र (51) और बहादुर सिंह (43) तथा भीलवाड़ा ज़िले के बबलू (30) के तौर पर हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चलता है कि जब छापेमारी की गई, तो आरोपी ज़ब्त किए गए कच्चे माल से एमडी मादक पदार्थ बनाने की प्रक्रिया में थे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है ताकि नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाया जा सके और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

भाषा बाकोलिया

सुरभि

सुरभि