Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

अनंत अंबानी ने मूकांबिका देवी और श्री कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की

उडुपी (कर्नाटक), 15 जून (भाषा) उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी ने उडुपी के कोल्लुरु में स्थित ऐतिहासिक श्री मूकांबिका देवी के मंदिर में रविवार को अपने पारिवारिक अध्यात्मिक गुरु के सानिध्य में विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि अनंत अंबानी ने इस मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए और प्रसाद ग्रहण किया। अधिकारियों ने पूजा के बाद उनका औपचारिक स्वागत सत्कार किया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद अंबानी अपनी पत्नी के साथ उडुपी के श्री कृष्ण मठ गए जहां उन्होंने “नवग्रह किंडी” के जरिए भगवान कृष्ण का दर्शन किया और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मठ के महंत वेदवर्धन तीर्थ स्वामी से आशीर्वाद लिया और मंदिर के वरिष्ठ धर्मगुरुओं से संवाद किया।

अनंत अंबानी देशभर के प्रमुख धार्मिक केंद्रों की यात्रा पर हैं और उडुपी आगमन उनकी इसी यात्रा का हिस्सा था।

भाषा सं राजेंद्र सुरभि

सुरभि