Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित किया, 13,300 से अधिक उम्मीदवार सफल

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें कुल 13,343 उम्मीदवार सफल हुए हैं। यह प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी।

यूपीएससी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, “इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा, 2026 के लिए अधिसूचित 1,016 रिक्तियों के मुकाबले कुल 13,343 उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 के लिए चयनित किया गया है।”

पिछले वर्ष (2025) की सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए 1,087 रिक्तियों के मुकाबले 14,161 उम्मीदवारों को चयनित किया गया था।

यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का चयन करने के लिए हर वर्ष तीन चरणों— प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण—में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत