Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था गंगटोक पहुंचा

गंगटोक, 15 जून (भाषा) कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले 44 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था सोमवार को गंगटोक पहुंचा। इनकी नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर के लिए निर्धारित आगे की यात्रा 20 जून को शुरू होगी।

सिक्किम पर्यटन विकास निगम (एसटीडीसी) के चेयरमैन लुकेन्द्र रसाइली और उप महाप्रबंधक अमित कपिल छेत्री ने एक स्थानीय होटल में तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे में 44 लोग शामिल हैं, जिनमें दो संपर्क अधिकारी और एक चिकित्सा अधिकारी भी हैं।

इनमें देश के अलग-अलग राज्यों (बिहार, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा) से आए 32 पुरुष और 12 महिला तीर्थयात्री शामिल हैं।

तीर्थयात्री 20 जून को ग्यांगत्से के रास्ते आगे बढ़ेंगे।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप