Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

तेलंगाना: सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक के 29 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा नाश्ता और दूध

हैदराबाद, 15 जून (भाषा) ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुलने के साथ ही तेलंगाना सरकार ने सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए नाश्ता और दूध उपलब्ध कराने की योजना की शुरूआत की।

हैदराबाद के प्रभारी राज्य परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने लोक भवन परिसर स्थित हाई स्कूल में इस योजना की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि इस योजना से 29 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ाना और उनके पोषण स्तर में सुधार लाना है।

उन्होंने कहा कि नाश्ता और दूध योजना के तहत प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।

सरकार इस योजना पर प्रतिवर्ष लगभग 720 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिसमें नाश्ते पर 540 करोड़ रुपये और दूध की आपूर्ति पर 180 करोड़ रुपये व्यय किया जाएगा।

भाषा राखी सुभाष

सुभाष