Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों के लिए नाश्ता योजना के विस्तार की घोषणा की

चेन्नई, 15 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को कहा कि स्कूली छात्रों के लिए 'मुख्यमंत्री नाश्ता योजना' का विस्तार आठवीं कक्षा तक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह योजना 17 सितंबर को शुरू की जाएगी।

पिछली द्रमुक सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री नाश्ता योजना' के तहत अभी राज्य सरकार द्वारा संचालित और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्र शामिल हैं।

समाज कल्याण और महिला सशक्तीकरण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, विजय ने अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का दायरा बढ़ाकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने और इसकी शुरूआत समाज सुधारक ‘पेरियार’ ई. वी. रामासामी की जयंती 17 सितंबर से करने का भी निर्देश दिया।

तत्कालीन मुख्यमंत्री स्टालिन ने 26 अगस्त 2025 को राज्य के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना के विस्तार की शुरुआत की थी।

भाषा

राखी सुभाष

सुभाष