Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

गुजरात ने पेश की नई औद्योगिक नीति, पांच साल में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश पाने का लक्ष्य

गांधीनगर, 15 जून (भाषा) गुजरात सरकार ने सोमवार को नयी औद्योगिक नीति की घोषणा की, जिसके तहत अगले पांच वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।

नीति में उन्नत विनिर्माण, नवाचार और स्टार्टअप के लिए सहयोगी रूपरेखा विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘विकसित गुजरात औद्योगिक नीति-2026’ की घोषणा की, जो अगले पांच वर्षों के लिए रूपरेखा प्रदान करती है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में 15 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक प्रोत्साहन दिए जाएंगे।

इस नीति का उद्देश्य उन्नत विनिर्माण और नवाचार को बढ़ावा देना तथा वर्ष 2047 तक गुजरात को 3.5 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में राज्य की प्रगति को गति देना है।

नीति की शुरुआत गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, मुख्य सचिव एम. के. दास, वरिष्ठ नौकरशाहों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गई।

भाषा यासिर अजय

अजय