Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

झारखंड के पलामू में पूर्व माओवादी की हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मेदिनीनगर, 15 जून (भाषा) पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि झारखंड के पलामू जिले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही उन्होंने पूर्व माओवादी जयनारायण यादव की हत्या का मामला सुलझा लिया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बिश्रामपुर) चिरंजीवी मंडल ने बताया कि इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

पलामू के पांडू थाने में नौ मई को सहायक उप-निरीक्षक प्रेम रंजन कुमार सिंह के बयान पर बेलहारा जंगल में जयनारायण यादव उर्फ ​​विशाल यादव की हत्या के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मानवीय जानकारी और तकनीकी मदद से सबूत जुटाए।

एसडीपीओ ने बताया कि सात मई को शराब पीने और पुरानी दुश्मनी के कारण पत्थर से कुचलकर जयनारायण की हत्या कर दी गई। इस मामले में बेलहारा लोमडीडीह गांव के रहने वाले उमेश सिंह (38) को गिरफ्तार किया गया है।

शुरुआत में पीड़ित की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन दो दिन बाद परिवार वालों ने उसके कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमेश ने अपने साथियों (अपने गांव के विशाल सिंह और पाटन नौडीहा के अभिषेक सिंह) के नाम बताए हैं और कहा कि उन्होंने अपराध करने में उसकी मदद की थी।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत