Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

एमटी जलवीर के भारतीय चालक दल के सभी 20 सदस्य सुरक्षित घर लौट आए : भारतीय मिशन

दुबई, 15 जून (भाषा) एमटी जलवीर के भारतीय चालक दल के सभी 20 सदस्य सुरक्षित घर लौट आए हैं। ओमान के एक बंदरगाह के पास जहाज पर हमले के बाद उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला गया था। मस्कट में भारतीय मिशन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ओमान में भारत के राजदूत (प्रशांत पिसे) ने मस्कट में एमटी जलवीर के भारतीय चालक दल के सभी 20 सदस्यों से भारत लौटने से पहले मुलाकात की और उनके सुरक्षित घर पहुंचने की कामना की। ओमान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

पोस्ट में कहा गया है कि भारतीय मिशन 'मुसीबत में फंसे भारतीय नागरिकों को तुरंत मदद और सहयोग देने तथा उनकी भलाई और सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।'

बचाए गए भारतीयों ने भारतीय मिशन और ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी और चालक दल के सभी सदस्यों को समय पर बचाया।

इसमें कहा गया है, 'भारतीय चालक दल के सभी 20 सदस्य अब सुरक्षित घर लौट आए हैं।'

ग्यारह जून 2026 को हुई घटना के बाद, चालक दल के सदस्यों को ओमानी प्राधिकारियों के सहयोग से सुरक्षित तरीके से बचाकर तट पर पहुंचाया गया था।

ओमान के एक बंदरगाह के पास टैंकर पर हमला होने के बाद उसके चालक दल के सदस्यों को बृहस्पतिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया था। पिछले चार दिनों में यह ऐसी तीसरी घटना थी, जब ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल वाले किसी वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी सेना द्वारा हमला किया गया था।

आठ जून को अमेरिकी बलों ने पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी मैरिवेक्स को निष्क्रिय कर दिया था। इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। हालांकि, जहाज एमटी मैरिवेक्स के चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।

बुधवार को अमेरिकी बलों ने पलाऊ के झंडे वाले एक अन्य टैंकर एमटी सेटेबेलो पर हमला किया था, जिसमें सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई थी।

बृहस्पतिवार को भारत ने कहा कि एमटी सेटेबेलो, एमटी मैरिवेक्स और एमटी जलवीर पर तीन अलग-अलग हमले ‘‘अमेरिकी नौसेना की ओर से किए गए थे।’’

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप