Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

केरल राज्य खाद्य आयोग ने ‘अमृतम न्यूट्रीमिक्स’ उत्पादन में अनियमितताएं उजागर कीं

तिरुवनंतपुरम, 15 जून (भाषा) केरल राज्य खाद्य आयोग ने सोमवार को ‘अमृतम न्यूट्रीमिक्स’ के उत्पादन और वितरण में अनियमितताएं उजागर कीं। साथ ही आयोग ने लाभार्थियों को इसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई सुधारात्मक कदमों की घोषणा की।

इस संबंध में सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), 2013 के तहत की जा रही समीक्षा के तहत केरल राज्य खाद्य आयोग की एक टीम ने एर्नाकुलम जिले में विभिन्न न्यूट्रीमिक्स उत्पादन इकाइयों का दौरा किया। इस दौरान कई कमियां और खामियां पाई गईं।

इस जांच टीम का नेतृत्व आयोग के अध्यक्ष जीनू जकारिया ओम्मेन और सदस्य के. एन. सुगथन कर रहे थे।

आयोग के अनुसार, केंद्र सरकार के ‘पोषण ट्रैकर’ मोबाइल ऐप में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण लाभार्थियों के विवरण दर्ज नहीं हो पा रहे थे, जिससे कई पात्र व्यक्ति प्रणाली से बाहर हो गए और उत्पादन में भारी गिरावट आई।

आयोग ने पाया कि इस स्थिति के कारण गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों जैसे प्रमुख लाभार्थियों को पोषण पूरक की उपलब्धता प्रभावित हुई है।

सुधारात्मक कदमों के तहत आयोग ने जिला कुडुम्बश्री मिशन को जिले की सभी न्यूट्रीमिक्स उत्पादन इकाइयों में उपलब्ध कच्चे माल के भंडारण का तत्काल निरीक्षण कर इस संबंध में रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्देश जारी किया है।

भाषा

प्रचेता रंजन

रंजन