Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

डीआरडीओ ने सतह पर हमला करने वाली मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सतह पर हमला करने वाली लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल (एलआरएलएसीएम) का ओडिशा तट पर सोमवार को सफल उड़ान परीक्षण किया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न निगरानी उपकरणों द्वारा दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार परीक्षण के सभी उद्देश्य पूरी तरह हासिल हुए।

एलआरएलएसीएम स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल है, जिसकी सभी उप-प्रणालियों का विकास डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं और औद्योगिक साझेदारों ने किया है।

एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (एडीए), बेंगलुरु इस परियोजना की प्रमुख प्रयोगशाला है।

प्रक्षेपण के दौरान डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी तथा भारतीय नौसेना और वायुसेना के अधिकारी भी उपस्थित थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एलआरएलएसीएम के सफल उड़ान परीक्षण के लिए डीआरडीओ की टीम और औद्योगिक साझेदारों को बधाई दी।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष