Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

गुरुवायूर मंदिर में प्रायोगिक तौर पर शुरू होगी 'वर्चुअल कतार' व्यवस्था: मंत्री

गुरुवायूर (केरल), 15 जून (भाषा) केरल के देवस्वओम मंत्री के. मुरलीधरन ने सोमवार को कहा कि गुरुवायूर के भगवान श्री कृष्ण मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रायोगिक तौर पर 'आभासी कतार' व्यवस्था शुरू की जाएगी।

मंत्री ने अधिकारियों और गुरुवायूर देवस्वओम प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ एक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार गुरुवायूर, शबरिमला और कोट्टियूर मंदिरों में श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

मुरलीधरन ने बताया कि गुरुवायूर मंदिर के विकास के लिए एक 'वृहद योजना' तैयार की जाएगी और इस परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को नौ महीने के भीतर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है और इसमें आने वाली किसी भी अड़चन को बातचीत के जरिये दूर किया जाएगा।

मंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा, 'मंदिर विकास परियोजना तीन साल के भीतर धरातल पर उतर जाएगी।'

भाषा

सुमित सुरेश

सुरेश