Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

आईएससी के पहले दिन अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था और एआई की भूमिका पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतरिक्ष सम्मेलन (आईएससी) के पहले दिन आगामी वर्षों में अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को आकार देने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।

सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसआईए)-इंडिया की ओर से आयोजित सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं ने वैश्विक स्तर पर एकीकृत और मजबूत अंतरिक्ष व्यवस्था बनाने के लिए प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, नवाचार और निवेश के मामले में एक-दूसरे की पूरक क्षमताओं का लाभ उठाने के अवसरों पर चर्चा की।

एक बयान में एसआईए-इंडिया के अध्यक्ष डॉ. सुब्बा राव पावुलुरी ने कहा, 'वैश्विक अंतरिक्ष परिदृश्य की नयी कल्पना करना, नए सिरे से सहयोग कायम करना और अंतरिक्ष के अगले युग को साकार करना अलग-अलग आकांक्षाएं नहीं हैं, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ी हुई आवश्यकताएं हैं। अर्थव्यवस्थाएं अंतरिक्ष-आधारित सेवाओं पर अधिक निर्भर होती जा रही हैं, ऐसे में अंतरिक्ष को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के रूप में देखा जाना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'हमारे सामने मौजूद अवसर इतने महत्वपूर्ण हैं कि कोई भी देश, कंपनी या संस्थान अकेले उनका लाभ नहीं उठा सकता। भविष्य उन्हीं का होगा जो मिलकर मजबूत, सुरक्षित एवं सतत अंतरिक्ष क्षमताएं विकसित करने के लिए सहयोग करेंगे।'

आईएससी में अंतरिक्ष क्षेत्र में बदलाव लाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), उन्नत विश्लेषण, भू-स्थानिक खुफिया जानकारी, पृथ्वी अवलोकन और अगली पीढ़ी की कंप्यूटिंग की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

तीन-दिवसीय भारतीय अंतरिक्ष सम्मेलन बुधवार को संपन्न होगा।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश