नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
वि37 मोदी लीड स्लोवाकिया
भारत, स्लोवाकिया संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर पर ले जाने को सहमत; 11 समझौतों पर हस्ताक्षर
(तस्वीरों के साथ)
ब्रातिस्लावा, भारत और स्लोवाकिया ने सोमवार को अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक ले जाने तथा द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत के बाद यह सहमति बनी।
दि9 कांग्रेस पेट्रोल
जंग खत्म हुई, अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी वापस ले सरकार: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए सहमति बनने के बाद अब सरकार को पेट्रोल, डीजल और दूसरे ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए।
दि24 तृणमूल संकट
हमने तृणमूल कांग्रेस को नहीं छोड़ा है, पार्टी और चुनाव चिह्न पर दावा करेंगे : बागी सांसद
नयी दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने दल को छोड़ा नहीं है, बल्कि इसे ‘सुधारने’ की कोशिश कर रहे हैं और वे इसके चुनाव चिह्न पर नियंत्रण के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
प्रादे111 उप्र राम मंदिर एसआईटी
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित अनियमितताओं की जांच के लिए मंदिर परिसर पहुंची एसआईटी
अयोध्या, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भगवान श्री रामलला मंदिर में चढ़ावे की कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को जांच के सिलसिले में मंदिर परिसर पहुंची।
दि31 न्यायालय आरटीआई कार्यकर्ता जमानत
आरटीआई अर्जी दायर करना नया धंधा बन गया है : न्यायालय; आरोपी को अग्रिम जमानत से इनकार
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सड़क निर्माण के कार्य में सरकारी कर्मचारी के कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने के आरोपी आरटीआई कार्यकर्ता और अन्य लोगों को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए सोमवार को कहा कि सरकार से जानकारी मांगने के लिए सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत अर्जी दायर करना एक नया धंधा बन गया है।
प्रादे148 मप्र बोलेरो दुर्घटना
मप्र के नर्मदापुरम में एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, दो घायल
नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट जाने से एक दंपति और उनके आठ साल के बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अर्थ15 : एनसीआर नोएडा लीड हवाईअड्डा उड़ान
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत, लखनऊ से इंडिगो की पहली उड़ान पहुंची
नोएडा, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार से वाणिज्यिक उड़ान परिचालन शुरू हो गया जिसके तहत लखनऊ से इंडिगो की पहली उड़ान यहां पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे106 उत्तराखंड पूर्व विधायक लीड गिरफ्तार
अंकिता भंडारी हत्याकांड : वायरल वीडियो के सिलसिले में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
देहरादून/हरिद्वार, उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलासे से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रादे91 एनसीईआरटी डांसिंग गर्ल
एनसीईआरटी पुस्तक में मोहनजोदड़ो ‘डांसिंग गर्ल’ की ढकी हुई तस्वीर प्रकाशित, खड़े हुए सवाल
नयी दिल्ली, 'डांसिंग गर्ल' के नाम से प्रसिद्ध मोहनजोदड़ो की कांस्य प्रतिमा के निर्वस्त्र धड़ को एनसीईआरटी की नौवीं कक्षा की नयी पाठ्यपुस्तक में ढका हुआ दिखाया गया है, जिसके बाद इसपर सवाल खड़े हो गए हैं।
वि6 : ईरान अमेरिका समझौता
ईरान युद्ध समाप्त करने पर सहमत हुआ, ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को नाकाबंदी हटाने का आदेश दिया
इस्लामाबाद, अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिन तक जारी रहे युद्ध को समाप्त करने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमति बन गई है।
वि13 ईरान लेबनान
लेबनान, सीरिया और गाजा में कब्जे वाली जमीन से पीछे नहीं हटेगा इजराइल : रक्षा मंत्री
तेल अवीव, इजराइल के रक्षा मंत्री ने सोमवार को कहा कि जब तक ईरान और अमेरिका के बीच अंतरिम समझौता लंबित है तब तक इजराइली सेना लेबनान में कब्जाई गई जमीन से पीछे नहीं हटेगी।
अर्थ44 लीड थोक मुद्रास्फीति
ईंधन, खाद्य कीमतों में तेजी से थोक मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत पर
नयी दिल्ली, देश में थोक मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गई, जो अप्रैल में 8.26 प्रतिशत थी। ईंधन व बिजली, विनिर्मित उत्पादों और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेज वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही।
अर्थ49 दूसरी लीड निर्यात आंकड़े
देश का निर्यात मई में 45.2 अरब डॉलर के छह माह के उच्च स्तर पर, व्यापार घाटा बढ़ा
नयी दिल्ली, देश का निर्यात मई में 18 प्रतिशत बढ़कर छह महीने के उच्च स्तर 45.2 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोलियम उत्पादों के आयात में वृद्धि से व्यापार घाटा 28.21 अरब डॉलर तक बढ़ गया।
खेल29 खेल लीड भारत ए
श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में भारत ए को हराया
दाम्बुला, श्रीलंका ए ने त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के रोमांचक मुकाबले में सोमवार को यहां भारत ए को सुपर ओवर में हरा दिया।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप