रायपुर, 15 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा और इसमें पांच बैठकें होंगी। अधिकारियों ने सोमवार का यह जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि राज्य की छठी विधानसभा का दसवां सत्र सोमवार 13 जुलाई से शुरू होकर शुक्रवार 17 जुलाई तब रहेगा। इस सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी।
शर्मा ने बताया कि इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
भाषा
संजीव रवि कांत