Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

असम के दुलुंग आरक्षित वन क्षेत्र में पहली बार दिखा काला तेंदुआ

गुवाहाटी, 15 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि लखीमपुर जिले के दुलुंग आरक्षित वन क्षेत्र में पहली बार एक काला तेंदुआ दिखा।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'लखीमपुर के दुलुंग आरक्षित वन क्षेत्र में पहली बार एक काले तेंदुए को कैमरे में दर्ज किया गया है।'

शर्मा ने कहा कि इस वन्य जीव की मौजूदगी असम के आरक्षित वन क्षेत्र के पारिस्थितिकी महत्व को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम असम के वन्यजीव अधिवास की सुरक्षा के लिए लगातार किए जा रहे संरक्षण प्रयासों की सफलता को भी दर्शाता है।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष