Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

कमजोर हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 80 पैसे की गिरावट के साथ 372.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 80 पैसे यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 372.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश