Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

भारत का अमेरिका को निर्यात मई में स्थिर रहा, आयात 54.43 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) भारत का अमेरिका को निर्यात मई में 8.81 अरब डॉलर पर स्थिर रहा, जबकि सालाना आधार पर आयात 54.43 प्रतिशत बढ़कर 5.87 अरब डॉलर दर्ज किया गया। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

भारत का मई, 2025 में अमेरिका को निर्यात 8.82 अरब डॉलर था, जबकि आयात 3.8 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।

अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान देश का वस्तु निर्यात मामूली रूप से 0.5 प्रतिशत बढ़कर 17.3 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 19.43 प्रतिशत बढ़कर 11.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

भारत से मई माह में चीन के लिए निर्यात 24.8 प्रतिशत बढ़कर दो अरब डॉलर हो गया, जबकि चीन से आयात 23.4 प्रतिशत बढ़कर 12.8 अरब डॉलर रहा। इस दौरान चीन के साथ व्यापार घाटा 10.8 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान चीन के लिए भारत का वस्तु निर्यात 25.85 प्रतिशत बढ़कर 3.8 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 22.15 प्रतिशत बढ़कर 24.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन अवधि में भारत ने सिंगापुर, ब्रिटेन, तंजानिया, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इटली और वियतनाम को निर्यात में भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की।

भाषा यासिर अजय

अजय