Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

पटना उच्च न्यायालय को मिले सात नए न्यायाधीश

पटना, 15 जून (भाषा) बिहार में पटना उच्च न्यायालय में सोमवार को सात नए न्यायाधीशों ने शपथ ग्रहण की, जिससे न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 44 हो गई है। उच्च न्यायालय में हालांकि न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 है।

उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने एक समारोह में इन न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में अन्य लोगों के अलावा राज्यसभा सदस्य एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा भी मौजूद थे।

न्यायमूर्ति रंजन कुमार झा, न्यायमूर्ति कुमार मनीष और न्यायमूर्ति राज कुमार को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि न्यायमूर्ति राणा विक्रम सिंह, न्यायमूर्ति विकास कुमार, न्यायमूर्ति गिरिजेश कुमार और न्यायमूर्ति आलोक कुमार ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।

भाषा

कैलाश रवि कांत