Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

भारत के पश्चिम एशिया के साथ व्यापार में हो रहा है सुधार : वाणिज्य सचिव

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) अमेरिका-ईरान संघर्ष से उपजे व्यवधानों के कारण पश्चिम एशिया के साथ मई में प्रभावित हुआ भारत का व्यापार अब धीरे-धीरे सुधार के संकेत दे रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र को होने वाले भारत के निर्यात में संघर्ष के कारण मार्च माह में गिरावट दर्ज की गई थी, हालांकि अप्रैल में सुधार देखा गया और मई में इसमें और वृद्धि हुई तथा यह पिछले वर्ष मई के स्तर के लगभग बराबर पहुंच गया।

भारत से पश्चिम एशिया के लिए मई में वस्तु निर्यात 1.5 प्रतिशत घटकर 5.30 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में यह 5.38 अरब डॉलर था।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनौतियों के बावजूद हम लगभग पिछले वर्ष के समान स्तर पर निर्यात बनाए रखने में सफल रहे हैं।’’

अग्रवाल ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (3.2 प्रतिशत), सऊदी अरब (11 प्रतिशत), जॉर्डन (211 प्रतिशत), सीरिया (209 प्रतिशत) और यमन (16.5 प्रतिशत) जैसे देशों में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है।

अग्रवाल ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत बनी हुई हैं।

भारतीय निर्यातक ओमान के तीन बंदरगाहों का उपयोग क्षेत्र में निर्यात बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।

इस क्षेत्र से मई में भारत का आयात 17.38 प्रतिशत घटकर 10.7 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 13 अरब डॉलर था।

भाषा यासिर अजय

अजय