Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

दो कारोबारी सत्रों में निवेशकों की पूंजी 18.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) पश्चिम एशिया संकट खत्म होने की उम्मीदों से घरेलू शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी के बीच निवेशकों की संपत्ति करीब 18.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिन से जारी संघर्ष समाप्त करने के समझौते से वैश्विक बाजारों का मनोबल मजबूत हुआ।

सोमवार को 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 736.38 अंक यानी 0.97 प्रतिशत चढ़कर 76,264.33 अंक पर बंद हुआ। इस तरह दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स कुल 2,431.78 अंक यानी 3.29 प्रतिशत चढ़ गया।

तेजी के इन सत्रों में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 18,15,339 करोड़ रुपये बढ़कर 4,70,49,119.48 करोड़ रुपये हो गया।

व्यापक बाजारों में भी तेजी रही, जहां बीएसई मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 1.66 प्रतिशत और स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक एक प्रतिशत चढ़ा।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय