Breaking News

ISI-शहजाद भट्टी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, PAK से चल रहे आतंकी कॉल सेंटर का पर्दाफाश     |   रूस: मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला     |   UP कांग्रेस चीफ अजय राय आज जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर में करेंगे दर्शन     |   खाड़ी देशों पर हमलों की वजह से तेहरान पर भरोसे में आई कमी: सऊदी अरब     |   US के साथ हुई डील से हासिल हुए होर्मुज और हिज्बुल्लाह से जुड़े अहम लक्ष्य: ईरान     |  

संदीप किशन की वेब सीरीज 'सुपर सुब्बू' का दो जुलाई से नेटफ्लिक्स पर प्रसारण

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) अभिनेता संदीप किशन की मुख्य भूमिका वाली आगामी तेलुगु वेब सीरीज 'सुपर सुब्बू' दो जुलाई से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। कंपनी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

मल्लिक राम द्वारा निर्देशित इस तेलुगु सीरीज की कहानी सुब्रमण्यम चिल्लुकुरी राव (सुब्बू) नाम के एक ईमानदार युवक के इर्द-गिर्द घूमती है। सुब्बू की जिंदगी तब पूरी तरह पलट जाती है, जब उसे 'माकीपुर' नाम के एक गांव में एक यौन शिक्षा अधिकारी की नौकरी मिल जाती है।

इस सीरीज में मिथिला पालकर और मुरली शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इसकी कहानी राम, रमेश एलिगेटी और शिवानी धोबल ने लिखी है।

सीरीज निर्माता राजीव चिलका और भरत लक्ष्मीपति 'चिलका प्रोडक्शंस' है।

भाषा सुमित अमित

अमित