Breaking News

ISI-शहजाद भट्टी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, PAK से चल रहे आतंकी कॉल सेंटर का पर्दाफाश     |   रूस: मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला     |   UP कांग्रेस चीफ अजय राय आज जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर में करेंगे दर्शन     |   खाड़ी देशों पर हमलों की वजह से तेहरान पर भरोसे में आई कमी: सऊदी अरब     |   US के साथ हुई डील से हासिल हुए होर्मुज और हिज्बुल्लाह से जुड़े अहम लक्ष्य: ईरान     |  

मैसुरु के रेस्तरां-पब में आग लगने से दो लोगों की मौत, सात अन्य घायल

मैसुरु (कर्नाटक), 15 जून (भाषा) मैसुरु के एक रेस्तरां-पब में सोमवार को आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान साहिल और प्रकाश के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि यह घटना शहर के दत्तागल्ली इलाके में नेताजी सर्कल के पास स्थित दो मंजिला रेस्तरां-पब में हुई। उनके अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के दौरान पब में 25 से अधिक लोग मौजूद थे। दमकल एवं आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों ने सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

उन्होंने बताया कि इमारत के भीतर धुआं भर जाने पर कुछ लोगों ने बाहर निकलने के लिए ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सुयोग तथा अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।

भाषा

प्रचेता सुभाष

सुभाष