Breaking News

ISI-शहजाद भट्टी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, PAK से चल रहे आतंकी कॉल सेंटर का पर्दाफाश     |   रूस: मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला     |   UP कांग्रेस चीफ अजय राय आज जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर में करेंगे दर्शन     |   खाड़ी देशों पर हमलों की वजह से तेहरान पर भरोसे में आई कमी: सऊदी अरब     |   US के साथ हुई डील से हासिल हुए होर्मुज और हिज्बुल्लाह से जुड़े अहम लक्ष्य: ईरान     |  

हिसार में निजी बस पलटने से तीन यात्रियों की मौत, 26 घायल

हिसार, 15 जून (भाषा) हरियाणा के हिसार में सोमवार को एक निजी बस पेड़ से टकराने के बाद खेत में पलट गई, जिससे वाहन में सवार होम गार्ड के एक जवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना में घायल 20 यात्रियों को टोहाना स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि छह अन्य को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, फतेहाबाद से टोहाना जा रही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह भुना-टोहाना रोड पर अभोदी गांव के पास एक पेड़ से टकराकर पलट गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में होम गार्ड का एक जवान और दो महिला यात्री शामिल हैं।

उसने बताया कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा पारुल सुभाष

सुभाष