Breaking News

‘ममता को पूर्व CM जैसी सुरक्षा मिलेगी’, PSO हटाए जाने पर बोले BJP MLA असीम सरकार     |   MP: ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन     |   शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की मीटिंग पहुंचे सिर्फ तीन सांसद     |   केरल में कोच्चि सहित 10 से ज्यादा जगहों पर ED की छापेमारी     |   उन्नाव: डबल इंजन सरकार जैसा विकास करने की क्षमता सपा-कांग्रेस में नहीं- सीएम योगी     |  

पेपर लीक सिर्फ व्यवस्था की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोटा में छात्र सम्मेलन से पहले सोमवार को कहा कि हर पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना और अधूरी भर्ती सिर्फ व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि लाखों सपनों पर प्रहार है।

गांधी नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक, भारतीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली और बेरोजगारी के विषयों लेकर छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी शुरुआत 17 जून को कोटा में होगी। इसके बाद प्रयागराज, पटना और दिल्ली में छात्र सम्मेलनों का आयोजन होगा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘देश के हर युवा से मेरी एक बात- आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है। हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती, सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए, जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज ऊंची करनी पड़ती है। इसलिए मैं आप सबको 17 जून को कोटा बुला रहा हूं। यह छात्रों की गूंज है।’’

कांग्रेस नेता गांधी ने कहा, ‘‘आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत, फिर देश के हर कोने तक। ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूं।’’

भाषा हक हक अमित

अमित