नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
वि27 मोदी स्लोवाकिया
भारत और स्लोवाकिया अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर पर ले जाने को हुए सहमत
ब्रातिस्लावा, भारत और स्लोवाकिया ने सोमवार को अपने संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने और द्विपक्षीय व्यापार तथा रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। दोनों देशों के बीच यह सहमति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत के बाद बनी।
दि9 कांग्रेस पेट्रोल
जंग खत्म हुई, अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी वापस ले सरकार: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए सहमति बनने के बाद अब सरकार को पेट्रोल, डीजल और दूसरे ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए।
दि24 तृणमूल संकट
हमने तृणमूल कांग्रेस को नहीं छोड़ा है, पार्टी और चुनाव चिह्न पर दावा करेंगे : बागी सांसद
नयी दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने दल को छोड़ा नहीं है, बल्कि इसे ‘सुधारने’ की कोशिश कर रहे हैं और वे इसके चुनाव चिह्न पर नियंत्रण के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
प्रादे64 महाराष्ट्र शिवसेना उबाठा राउत
शिवसेना (उबाठा) के सभी सांसद दृढ़ता से पार्टी के साथ हैं : संजय राउत
मुंबई, शिवसेना (उबाठा) की बैठक में कुल नौ में से पांच लोकसभा सदस्यों के अनुपस्थित रहने के एक दिन बाद सोमवार को पार्टी के नेता संजय राउत ने कहा कि वे सभी पार्टी के साथ हैं।
अर्थ15 : एनसीआर नोएडा लीड हवाईअड्डा उड़ान
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत, लखनऊ से इंडिगो की पहली उड़ान पहुंची
नोएडा, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार से वाणिज्यिक उड़ान परिचालन शुरू हो गया जिसके तहत लखनऊ से इंडिगो की पहली उड़ान यहां पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे10 : उत्तराखंड पूर्व विधायक गिरफ्तार
अंकिता भंडारी हत्याकांड: वायरल वीडियो के संबंध में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
देहरादून/हरिद्वार, उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलासे से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रादे91 एनसीईआरटी डांसिंग गर्ल
एनसीईआरटी पुस्तक में मोहनजोदड़ो ‘डांसिंग गर्ल’ की ढकी हुई तस्वीर प्रकाशित, खड़े हुए सवाल
नयी दिल्ली, 'डांसिंग गर्ल' के नाम से प्रसिद्ध मोहनजोदड़ो की कांस्य प्रतिमा के निर्वस्त्र धड़ को एनसीईआरटी की नौवीं कक्षा की नयी पाठ्यपुस्तक में ढका हुआ दिखाया गया है, जिसके बाद इसपर सवाल खड़े हो गए हैं।
वि6 : ईरान अमेरिका समझौता
ईरान युद्ध समाप्त करने पर सहमत हुआ, ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को नाकाबंदी हटाने का आदेश दिया
इस्लामाबाद, अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिन तक जारी रहे युद्ध को समाप्त करने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमति बन गई है।
वि13 ईरान लेबनान
लेबनान, सीरिया और गाजा में कब्जे वाली जमीन से पीछे नहीं हटेगा इजराइल : रक्षा मंत्री
तेल अवीव, इजराइल के रक्षा मंत्री ने सोमवार को कहा कि जब तक ईरान और अमेरिका के बीच अंतरिम समझौता लंबित है तब तक इजराइली सेना लेबनान में कब्जाई गई जमीन से पीछे नहीं हटेगी।
अर्थ44 लीड थोक मुद्रास्फीति
ईंधन, खाद्य कीमतों में तेजी से थोक मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत पर
नयी दिल्ली, देश में थोक मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गई, जो अप्रैल में 8.26 प्रतिशत थी। ईंधन व बिजली, विनिर्मित उत्पादों और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेज वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही।
अर्थ49 दूसरी लीड निर्यात आंकड़े
देश का निर्यात मई में 45.2 अरब डॉलर के छह माह के उच्च स्तर पर, व्यापार घाटा बढ़ा
नयी दिल्ली, देश का निर्यात मई में 18 प्रतिशत बढ़कर छह महीने के उच्च स्तर 45.2 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोलियम उत्पादों के आयात में वृद्धि से व्यापार घाटा 28.21 अरब डॉलर तक बढ़ गया।
खेल9 : खेल हॉकी महिला भारत
दीपिका के दो गोल से भारत ने नेशंस कप में अमेरिका को 3-2 से हराया
ऑकलैंड, दीपिका के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को यहां एफआईएच नेशंस कप के पूल ए के अपने पहले मैच में शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अमेरिका पर 3-2 से जीत हासिल की।
खेल21 खेल डायमंड दूसरी लीड चोपड़ा
दोहा डायमंड लीग के जरिये वापसी करेंगे नीरज चोपड़ा
नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) फिट हो चुके भारत के भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने सोमवार को घोषणा की कि वह 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग के जरिये प्रतिस्पर्धा में वापसी करेंगे।
‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार;
वि18 अल नीनो समुद्री जीवन
रिकॉर्ड स्तर के करीब समुद्री तापमान, अल नीनो की वापसी से मछलियों और प्रवाल भित्तियों पर संकट
वाशिंगटन, अल नीनो आधिकारिक रूप से लौट आया है। 2026 के अंत तक मौसम, जलवायु और समुद्री तापमान को प्रभावित करने वाले एक शक्तिशाली अल नीनो बनने की आशंका लगभग 67 प्रतिशत है।
भाषा जोहेब सुरभि
सुरभि