Breaking News

‘ममता को पूर्व CM जैसी सुरक्षा मिलेगी’, PSO हटाए जाने पर बोले BJP MLA असीम सरकार     |   MP: ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन     |   शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की मीटिंग पहुंचे सिर्फ तीन सांसद     |   केरल में कोच्चि सहित 10 से ज्यादा जगहों पर ED की छापेमारी     |   उन्नाव: डबल इंजन सरकार जैसा विकास करने की क्षमता सपा-कांग्रेस में नहीं- सीएम योगी     |  

मणिपुर के कांगपोकपी में गोलीबारी में तीन युवक घायल, इलाज के लिए इंफाल लाया गया

इंफाल, 15 जून (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार को दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह गोलीबारी सुबह करीब छह बजे लेइलोन वैप्हेई गांव के पास हुई, जब कुकी बहुल इस जिले में दो आदिवासी समुदायों से जुड़े हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी हुई।

सभी घायल कुकी समुदाय से हैं, जिन्हें सुरक्षा बलों ने इलाज के लिए इंफाल स्थित क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) पहुंचाया।

अधिकारियों ने बताया कि उनकी पहचान जेन्लेनमांग वैफेई (18), लुनलियंदाव वैफेई (20) और पाओगौ लाल (18) के रूप में हुई है।

इस बीच, रिम्स परिसर में उस समय तनाव उत्पन्न हो गया, जब प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने परिसर में इकट्ठा होकर घायल युवकों को भर्ती किए जाने का विरोध किया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा अस्पताल भवन में कथित रूप से घुसने की कोशिश करने के बाद सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के कई गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि घायल युवक उग्रवादी हैं और उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांगपोकपी जिले के कुकी बहुल इलाकों से गुजरने वाले आम नागरिकों के लिए भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल परिसर में अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती की गई हैं और स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में थी।

'ऑल नगा स्टूडेंट्स’ एसोसिएशन, मणिपुर' के नेता टी. पी. डाइनिंग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने घायल युवकों को दी जा रही सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठाया।

भाषा तान्या अमित

अमित