Breaking News

‘ममता को पूर्व CM जैसी सुरक्षा मिलेगी’, PSO हटाए जाने पर बोले BJP MLA असीम सरकार     |   MP: ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन     |   शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की मीटिंग पहुंचे सिर्फ तीन सांसद     |   केरल में कोच्चि सहित 10 से ज्यादा जगहों पर ED की छापेमारी     |   उन्नाव: डबल इंजन सरकार जैसा विकास करने की क्षमता सपा-कांग्रेस में नहीं- सीएम योगी     |  

टीएमसी को तोड़ने की साजिश गृह मंत्री ने रची, राजग के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने की साजिश गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रची गई और इस कदम का मकसद किसी भी तरह से लोकसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाना है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि तेलुगू देशम पार्टी और जनता दल (यू) को इस प्रयास का विरोध करना चाहिए, क्योंकि अब राजग में उनका महत्व कम हो जाएगा।

रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक हताश केंद्रीय गृह मंत्री, जो सरदार पटेल द्वारा सुशोभित इस पद की गरिमा पर कलंक हैं, ने बेशर्मी की हदें पार करते हुए भारतीय लोकतंत्र को एक नए निम्न स्तर पर पहुंचा दिया है। उन्होंने टीएमसी के 20 सांसदों को अवैध रूप से अलग कराने और उनका विलय महज़ तीन वर्ष पहले गठित, लगभग अज्ञात तथा कथित रूप से पंजीकृत, लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल ‘नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया’ में कराने की साज़िश रची है।’’

उन्होंने कहा कि यह पार्टी राजग में लंबे समय से स्थापित और अनुभवी दलों तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और जनता दल (यूनाइटेड) से भी बड़ी होकर दूसरा सबसे बड़ा दल बन सकती है।

रमेश ने कहा कि वास्तव में इन दोनों दलों को ऐसी ओछी और घृणित राजनीतिक चालों के ज़रिए अपने महत्व को कम किए जाने का विरोध करना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव ने दावा किया, ‘‘यह विचित्र कदम लोकसभा में राजग के लिए दो-तिहाई बहुमत सुनिश्चित करने की केंद्रीय गृह मंत्री की रणनीति का हिस्सा है। जब तक वह इस पद पर बने रहेंगे, तब तक शालीनता, लोकतांत्रिक मर्यादा तथा संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता लगातार खतरे में बनी रहेगी।’’

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप

दिलीप