Breaking News

‘ममता को पूर्व CM जैसी सुरक्षा मिलेगी’, PSO हटाए जाने पर बोले BJP MLA असीम सरकार     |   MP: ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन     |   शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की मीटिंग पहुंचे सिर्फ तीन सांसद     |   केरल में कोच्चि सहित 10 से ज्यादा जगहों पर ED की छापेमारी     |   उन्नाव: डबल इंजन सरकार जैसा विकास करने की क्षमता सपा-कांग्रेस में नहीं- सीएम योगी     |  

सुरेश गोपी ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का समर्थन किया

तिरुवनंतपुरम, 15 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने केरल सरकार की महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का समर्थन करते हुए सोमवार को सुझाव दिया कि जो महिलाएं यात्रा का खर्च वहन कर सकती हैं, वे स्वेच्छा से इस लाभ को छोड़ दें ताकि इस योजना को लंबे समय तक चलाया जा सके।

गोपी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि जो महिलाएं यात्रा का खर्च वहन कर सकती हैं, उन्हें टिकट खरीदने पर विचार करना चाहिए ताकि इस योजना का लाभ उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘गिव इट अप’ अभियान का उदाहरण देते हुए, जिसमें संपन्न परिवारों से एलपीजी सब्सिडी छोड़ने की अपील की गई थी, उन्होंने कहा कि इसी तरह का स्वैच्छिक त्याग भाव शुरू की गई नई कल्याणकारी योजना को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

गोपी ने कहा कि ऐसा कदम इस योजना का सबसे बड़ा समर्थन होगा और इससे केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी)) की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाए रखने में मदद मिलेगी।

उन्होंने योजना के शुरुआती चरण में इसका समर्थन करते हुए उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार इस योजना की सफलता और दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यावहारिक रूपरेखा तैयार करेगी।

भाषा तान्या अमित

अमित