Breaking News

‘ममता को पूर्व CM जैसी सुरक्षा मिलेगी’, PSO हटाए जाने पर बोले BJP MLA असीम सरकार     |   MP: ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन     |   शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की मीटिंग पहुंचे सिर्फ तीन सांसद     |   केरल में कोच्चि सहित 10 से ज्यादा जगहों पर ED की छापेमारी     |   उन्नाव: डबल इंजन सरकार जैसा विकास करने की क्षमता सपा-कांग्रेस में नहीं- सीएम योगी     |  

जम्मू कश्मीर के डोडा और सांबा जिलों में तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

जम्मू, 15 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के डोडा और सांबा जिलों में सोमवार को मादक पदार्थ के तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि डोडा शहर में एक जांच चौकी पर पुलिस दल ने एक वाहन को रोककर उसमें सवार दो लोगों की तलाशी ली तो उनके पास से 53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

वाहन चालक के पास 30.34 ग्राम हेरोइन थी, जबकि बाकी मादक पदार्थ उसके साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति के पास से बरामद किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंधित सामान और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों पर स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, उन्होंने आरोपियों की पहचान बताने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

पुलिस ने सांबा जिले के सिडको चौक से एक और मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 5.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर की पहचान साहिल कुमार के तौर पर हुई है और उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

भाषा

शुभम मनीषा

मनीषा