Breaking News

‘ममता को पूर्व CM जैसी सुरक्षा मिलेगी’, PSO हटाए जाने पर बोले BJP MLA असीम सरकार     |   MP: ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन     |   शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की मीटिंग पहुंचे सिर्फ तीन सांसद     |   केरल में कोच्चि सहित 10 से ज्यादा जगहों पर ED की छापेमारी     |   उन्नाव: डबल इंजन सरकार जैसा विकास करने की क्षमता सपा-कांग्रेस में नहीं- सीएम योगी     |  

राजस्थान के बीकानेर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

बीकानेर, 15 जून (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हेमासर फांटा के पास उस समय हुआ, जब एक कार की सामने से आ रहे डंपर ट्रक से टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग मुकाम स्थित जंभेश्वर मंदिर के दर्शन कर हरियाणा लौट रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कार चालक ओमप्रकाश बिश्नोई (50), उनकी पत्नी सोरमा देवी (45), बेटी प्रमिला (30) तथा प्रमिला के बच्चों रोनित (11), यश्वी (10) और खुशी (8) के रूप में हुई है। सभी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि प्रमिला की दो वर्षीय बेटी तन्वी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बीकानेर के प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल (पीबीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीडूंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत