Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गडकरी ने सड़क परियोजनाओं की घोषणा की; अवसंरचना विकास को पूर्वोत्तर की तरक्की का इंजन बताया

(कुणाल दत्त)

शिलांग, 15 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को पूर्वोत्तर के लिए कई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की और कहा कि अवसंरचना विकास इस क्षेत्र के लिए ‘‘तरक्की का इंजन’’ बनेगा।

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यहां 15-16 जून को आयोजित 'पूर्वोत्तर भारत अवसंरचना सम्मेलन एवं प्रदर्शनी, 2026' के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।

सड़क अवसंरचना से जुड़ी कई परियोजनाओं की घोषणा करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर में बुनियादी ढांचे का विकास इस क्षेत्र के लिए विकास का इंजन बनेगा।’’

कार्यक्रम के मंच पर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

इस अवसर पर संगमा ने कहा, ‘‘पहले हम सपने देखने की हिम्मत भी नहीं करते थे, लेकिन अब हम ऐसा कर रहे हैं, और यही वह भरोसा है जो हम अपने क्षेत्र में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों तक पहुंचाना चाहते हैं।’’

इस सम्मेलन का उद्देश्य पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में विकास की संभावनाओं को तलाशना है।

इससे पहले दिन में, गडकरी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की एक बैठक में हिस्सा लिया और यहां लारीति परफॉर्मिंग सेंटर में आयोजित सम्मेलन के लिए विभिन्न कंपनियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश