Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने वैष्णो देवी के तीर्थयात्री को लौटाया नकदी और दस्तावेजों वाला खोया बैग

जम्मू, 15 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा शाखा ने सोमवार को रियासी जिले में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए एक तीर्थयात्री का खोया हुआ बैग ढूंढकर उसे वापस कर दिया। उस बैग में 72,220 रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विपिन सोनकर ने अपना बैग खोने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके कटरा या सांझीछत हेलीपैड में से किसी एक जगह पर छूट जाने या गुम होने की आशंका थी।

उन्होंने बताया कि तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों ने खोज अभियान चलाया और सांझीछत हेलिपैड पर लावारिस पड़े हुए बैग को ढूंढ निकाला।

प्रवक्ता ने बताया कि बैग में रखे सामान और स्वामित्व की पुष्टि करने के बाद, उचित दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करके बैग तीर्थयात्री को सौंप दिया गया। सोनकर ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदार प्रयासों के लिए आभार प्रकट किया।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप