Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि अगले सप्ताह गोयल के साथ व्यापार समझौते पर करेंगे वार्ता

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह 23-24 जून को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ अंतरिम व्यापार समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि चर्चा का केंद्र समझौता रूपरेखा को अंतिम रूप देना होगा, जिस पर उनके (अमेरिकी) प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा के दौरान विचार-विमर्श हुआ था। इसके साथ ही व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर भी चर्चा होगी, जिस पर दोनों पक्षों के बीच लगातार बातचीत जारी है।’’

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के 22 जून को नयी दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले, प्रमुख वार्ताकार ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी दल ने दो से चार जून को भारतीय अधिकारियों के साथ समझौते को अंतिम रूप देने के मकसद से बातचीत की थी।

गोयल ने पांच जून को कहा था कि भारत और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते से जुड़े सभी अधूरे मुद्दों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तथा अगले महीने के मध्य तक इस समझौते का पहला चरण लागू हो जाने की संभावना है।

मुख्य वार्ताकारों के स्तर पर दोनों पक्षों ने कई मुद्दों पर चर्चा की, वस्तु व्यापार, गैर-शुल्क उपायों, सीमा शुल्क उपायों और कारोबार सुगमता, आर्थिक सुरक्षा समन्वय तथा पारस्परिक हित के अन्य मुद्दें शामिल थे।

भारत और अमेरिका ने सात फरवरी को बीटीए के पहले चरण की रूपरेखा को अंतिम रूप देते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया था।

रूपरेखा में अमेरिका ने भारत पर शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई थी और रूसी तेल खरीद से जुड़े 25 प्रतिशत शुल्क को भी हटा दिया था। बाकी शुल्क को भी घटाकर 18 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया था।

लेकिन, 20 फरवरी को अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापक जवाबी शुल्क के खिलाफ फैसला सुनाया।

भाषा यासिर अजय

अजय