Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कांगो में इबोला प्रकोप घोषित किए जाने के महीने भर बाद एक दिन में सर्वाधिक 72 मामले सामने आए

किंशासा, 15 जून (एपी) कांगो में इबोला का प्रकोप घोषित किए जाने के एक महीने बाद इस संक्रमण के मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है और पिछले 24 घंटे में 72 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में आ रही कठिनाइयों, असुरक्षा की स्थिति और धन की कमी के कारण बीमारी पर नियंत्रण के प्रयास प्रभावित हो रहे हैं।

कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि 24 घंटे के दौरान 72 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 782 हो गई है। संक्रमण से अब तक 181 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें पिछले 24 घंटे में दर्ज 32 नई मौतें भी शामिल हैं।

हालांकि, माना जा रहा है कि संक्रमितों की वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है। इसकी वजह यह है कि प्रकोप की पुष्टि 15 मई को हुई थी, जबकि आशंका है कि संक्रमण कई सप्ताह पहले ही फैलना शुरू हो गया था।

इसके अलावा, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और निगरानी (कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग) की कवरेज दर घटकर 56 प्रतिशत रह गई है, जो पिछले सप्ताह की तुलना में उल्लेखनीय गिरावट दर्शाती है।

इबोला का यह ताजा प्रकोप दुर्लभ ‘बुंडीबुग्यो’ वायरस के कारण फैला है, जिसके लिए अभी तक कोई स्वीकृत टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 56 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि इस प्रकोप की मौजूदा मृत्यु दर 23 प्रतिशत है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को कहा कि वह जांच, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और उपचार संबंधी प्रयासों को और तेज कर रहा है।

एपी खारी मनीषा

मनीषा