Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मीनाक्षी सुंदरम को 48 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया

चेन्नई, 15 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कीर्ति चक्र से नवाजे गए लांस नायक ए. मीनाक्षी सुंदरम को आतंकवाद रोधी एक अभियान के दौरान उनकी बहादुरी के लिए सोमवार को राज्य सरकार की ओर से 48 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

सुंदरम को यहां सचिवालय में तमिलनाडु पूर्व-सैनिक कल्याण कोष की ओर से चेक सौंपा गया।

इस मौके पर मीनाक्षी सुंदरम के परिवार के सदस्य और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

थेनी जिले के रहने वाले सुंदरम आर्टिलरी रेजिमेंट से जुड़े हैं और 34 राष्ट्रीय राइफल्स में सेवा दे रहे हैं। वह 19 दिसंबर 2024 को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान चेहरे और दाहिने कंधे पर गोली लगने से घायल हो गए थे।

गंभीर दर्द और चोटों के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस और असाधारण वीरता का परिचय देते हुए भीषण मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आठ जून को नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उनके अदम्य साहस, हिम्मत और असाधारण वीरता के लिये उन्हें कीर्ति चक्र प्रदान किया।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप