Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आंध्र प्रदेश : घर में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए

दुव्वरु (आंध्र प्रदेश), 15 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 65 वर्षीय मधुसूदन, उनकी 56 वर्षीय पत्नी रत्नावली और 26 वर्षीय बेटे साई सम्राट के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि मधुसूदन और रत्नावली अपने बेटे के भविष्य को लेकर परेशान थे क्योंकि उसे स्थायी नौकरी नहीं मिल पा रही थी।

उन्होंने बताया कि तीनों लोग संगम मंडल के दुव्वरु गांव स्थित अपने घर में मृत पाए गये।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “साई को रोजगार नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण तीनों (माता-पिता और बेटे ने) ने आत्महत्या कर ली।”

पुलिस के अनुसार, मधुसूदन सेवानिवृत्त शिक्षक थे जबकि उनके बेटे ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

पुलिस ने बताया कि एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उनकी संपत्ति के बंटवारे के बारे में निर्देश दिए गए हैं।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा