Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भारतीय राजदूत ने एमटी जलवीर के बचाए गए चालक दल के सदस्यों से मुलाकात की

दुबई, 15 जून (भाषा) ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पिसे ने एमटी जलवीर के बचाये गए भारतीय चालक दल के 20 सदस्यों से सोमवार को मस्कट में मुलाकात की। यह मुलाकात चालक दल के सदस्यों की भारत वापसी से पहले हुई।

ग्यारह जून की घटना के बाद, ओमानी प्राधिकारियों के सहयोग से गिनी-बिसाऊ ध्वज वाले जहाज एमटी जलवीर के चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित तरीके से तट पर पहुंचाया गया था।

ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, “ओमान में भारत के राजदूत ने एमटी जलवीर के 20 भारतीय चालक दल सदस्यों से उनकी भारत वापसी से पहले मस्कट में मुलाकात की और उनके सुरक्षित तरीके से घर लौटने के लिए शुभकामनाएं दीं।”

ग्यारह जून 2026 को हुई घटना के बाद, चालक दल के सदस्यों को ओमानी प्राधिकारियों के सहयोग से सुरक्षित तरीके से बचाकर तट पर पहुंचाया गया था।

पोस्ट में कहा गया कि भारतीय मिशन संकट में फंसे भारतीय नागरिकों को तत्काल सहायता और सहयोग प्रदान करने, उनके कल्याण का ध्यान रखने तथा उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ओमान के एक बंदरगाह के पास टैंकर पर हमला होने के बाद उसके चालक दल के सदस्यों को बृहस्पतिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया था। पिछले चार दिनों में यह ऐसी तीसरी घटना थी, जब ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल वाले किसी वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी सेना द्वारा हमला किया गया था।

आठ जून को अमेरिकी बलों ने पालाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी मैरिवेक्स को निष्क्रिय कर दिया था। इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। हालांकि, जहाज एमटी मैरिवेक्स के चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।

बुधवार को अमेरिकी बलों ने पालाऊ के झंडे वाले एक अन्य टैंकर एमटी सेटेबेलो पर हमला किया था, जिसमें सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई थी।

बृहस्पतिवार को भारत ने कहा कि एमटी सेटेबेलो, एमटी मैरिवेक्स और एमटी जलवीर पर तीन अलग-अलग हमले ‘‘अमेरिकी नौसेना की ओर से किए गए थे।’’

भाषा तान्या मनीषा अमित

अमित