Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप के इस्तेमाल पर लगेगी रोक : स्टार्मर

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 जून (भाषा) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने सोमवार को घोषणा की कि बच्चों की ‘‘भलाई और सुरक्षा’’ के लिए 16 साल से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाएगी।

लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट से दिए गए एक भाषण में, स्टार्मर ने कहा कि एक प्रधानमंत्री के तौर पर और छोटे बच्चों के पिता के तौर पर उनका यह फैसला उचित है।

उन्होंने माना कि दुनिया की कुछ सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर इस तरह की रोक लगाना आसान नहीं होगा, लेकिन बच्चों की सेहत और भलाई सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।

स्टार्मर ने कहा, ‘‘आज हमारे देश के लिए एक बड़ा पल है। यह हमारे बच्चों और हमारे भविष्य के लिए एक बड़ा कदम और असल बदलाव है, क्योंकि आज मैं यह घोषणा कर सकता हूं कि सरकार 16 साल से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह कदम हल्के में नहीं उठा रहा हूं, और मैं इसे ऐसे भी पेश नहीं करूंगा जैसे सोशल मीडिया ने युवाओं को कोई लाभ नहीं पहुचाया है, क्योंकि यह स्पष्ट रूप से गलत होगा। लेकिन सरकार हमेशा विकल्पों के बीच निर्णय लेने का नाम है, और मेरे लिए यह स्पष्ट है कि पूर्ण प्रतिबंध ही सही विकल्प है।’’

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माता-पिता इस ‘‘स्पष्ट और निर्णायक निर्णय’’ का स्वागत करेंगे, क्योंकि तकनीक में बदलाव के साथ सरकार के दृष्टिकोण को भी बदलना महत्वपूर्ण है।

भाषा शोभना रंजन

रंजन