Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

देश का निर्यात मई में 18 प्रतिशत बढ़कर 45.2 अरब डॉलर

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) देश का माल निर्यात मई में 18 प्रतिशत बढ़कर 45.2 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, आयात भी मई में 20.62 प्रतिशत बढ़कर 73.41 अरब डॉलर हो गया, जिससे व्यापार घाटा 28.21 अरब डॉलर रहा।

आंकड़ो के अनुसार, देश का निर्यात अप्रैल–मई के दौरान सालाना आधार पर 16.09 प्रतिशत बढ़कर 88.91 अरब डॉलर रहा है।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत का मई में पश्चिम एशिया को निर्यात मामूली घटकर 5.30 अरब डॉलर रहा, जो मई 2025 में 5.38 अरब अमेरिकी डॉलर था।

मंत्रालय के अनुसार, सोने का आयात अप्रैल–मई के दौरान 60 प्रतिशत बढ़कर 9.04 अरब डॉलर हो गया।

अग्रवाल ने कहा कि रुझान को देखते हुए यह वर्ष निर्यात के लिए अच्छा रहेगा।

भाषा निहारिका अजय निहारिका

निहारिका