Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

केरल में सफल साबित हो रहा ‘ऑपरेशन तूफान’, मादक पदार्थों पर लगाम के लिए जनता का सहयोग जरूरी: मंत्री

त्रिशूर, 15 जून (भाषा) केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने सोमवार को कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ ‘ऑपरेशन तूफान’ अभियान सफल हो रहा है।

चेन्निथला ने लोगों से मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज ने मादक पदार्थों की समस्या की गंभीरता को समझना शुरू कर दिया है और इस अभियान की सफलता के लिए लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभियान इसलिए सफल हो रहा है, क्योंकि समाज ने खुद यह मान लिया है कि मादक पदार्थों का इस्तेमाल आज हमारे सामने मौजूद सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। इस चुनौती से निपटने में हर किसी की भूमिका आवश्यक है।”

मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में केरल में मादक पदार्थों के इस्तेमाल और इसकी तस्करी के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से, बहुत से युवा जान-बूझकर या अनजाने में मादक पदार्थों के जाल में फंस रहे हैं। ‘ऑपरेशन तूफान’ का मकसद उन्हें इस खतरे से बचाना है।”

चेन्निथला ने कहा कि यह अभियान सिर्फ पुलिस की कार्रवाई से सफल नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस, आबकारी, शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों के साथ-साथ अन्य सभी संबंधित क्षेत्रों को मिलकर काम करना होगा। इससे भी जरूरी बात यह है कि यह अभियान लोगों तक पहुंचे। इस पहल में किसी पार्टी की राजनीति नहीं है। युवा पीढ़ी को बचाने के इस बड़े मिशन में सभी को शामिल होना चाहिए।’’

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश