Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान : पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने गेहूं खरीद की तारीख बढ़ाने की मांग की

जयपुर, 15 जून (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राज्य सरकार से सरकारी दरों पर गेहूं की खरीद की अंतिम तारीख बढ़ाने और किसानों को राहत देने के लिए मंडियों से इसका उठाव तेज करने की मांग की।

गहलोत ने एक बयान में आरोप लगाया कि राज्य के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों सहित राज्य भर में गेहूं खरीद को लेकर किसानों के बीच बढ़ता आक्रोश सरकार की अदूरदर्शिता का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर 30 जून तक होने वाली खरीद को इस साल पहले 31 मई और अब 19 जून की समय सीमा तक रखने से हजारों पंजीकृत किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बारदाने (बोरी) की किल्लत और सुस्त उठाव के कारण खुले में पड़ा लाखों क्विंटल अनाज बारिश होने पर बर्बाद हो सकता है।

उन्होंने कहा कि खरीद की समय सीमा नजदीक आ रही है, ऐसे में अगर तुरंत तारीख नहीं बढ़ाई गई तो किसानों को अपनी फसल औने-पौने दाम पर बिचौलियों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

गहलोत ने अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग करते हुए कहा, ‘‘मेरी राज्य सरकार से मांग है कि खरीद की अंतिम तिथि को हर बार की तरह बढ़ाकर 30 जून किया जाए, खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए और मंडियों से गेहूं का उठाव तेज कर किसानों को राहत दी जाए।’’

भाषा पृथ्वी

सुभाष

सुभाष