Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

झज्जर: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अपराधी

झज्जर, 15 जून (भाषा) हरियाणा के झज्जर के दजाना इलाके में हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ हुई एक मुठभेड़ में हत्या और उगाही के कई मामलों में वांछित एक व्यक्ति को मारा गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एसटीएफ बहादुरगढ़ इकाई के प्रभारी निरीक्षक राकेश भी रविवार को हुई इस मुठभेड़ में घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हत्या के आरोपी इंद्रपाल का पता लगाया और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार हालांकि आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी और वह जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

पुलिस के अनुसार इंद्रपाल रोहतक जिले का रहने वाला था, हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन से जुड़े कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने कहा कि राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और जो भी कानून-व्यवस्था को चुनौती देगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

भाषा तान्या अमित

अमित