Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

अर्थ15 : एनसीआर नोएडा लीड हवाईअड्डा उड़ान

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत, लखनऊ से इंडिगो की पहली उड़ान पहुंची

नोएडा, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार से वाणिज्यिक उड़ान परिचालन शुरू हो गया जिसके तहत लखनऊ से इंडिगो की पहली उड़ान यहां पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे39 : उप्र मंदिर लीड मिश्रा

राम मंदिर ट्रस्ट की दान राशि में अनियमितताओं की जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी: नृपेंद्र मिश्रा

लखनऊ/अयोध्या (उप्र), राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट की दान राशि में कथित अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

दि9 : कांग्रेस पेट्रोल

जंग खत्म हुई, अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी वापस ले सरकार: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए सहमति बनने के बाद अब सरकार को पेट्रोल, डीजल और दूसरे ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए।

प्रादे10 : उत्तराखंड पूर्व विधायक गिरफ्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड: वायरल वीडियो के संबंध में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार, उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलासे से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वि1 : मोदी स्लोवाकिया आगमन

प्रधानमंत्री मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाकिया पहुंचे

ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाकिया पहुंचे जहां वह राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से वार्ता करेंगे तथा कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

वि6 : ईरान अमेरिका समझौता

ईरान युद्ध समाप्त करने पर सहमत हुआ, ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को नाकाबंदी हटाने का आदेश दिया

इस्लामाबाद, अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिन तक जारी रहे युद्ध को समाप्त करने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमति बन गई है।

अर्थ18 : थोक मुद्रास्फीति

ईंधन व खाद्य कीमतों में तेजी से थोक मुद्रास्फीति मई में 9.68 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, देश में थोक मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गई, जो अप्रैल में 8.26 प्रतिशत थी। ईंधन व बिजली, विनिर्मित उत्पादों और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेज वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही।

अर्थ19 : सीतारमण लीड विदेशी पूंजी

विदेशी पूंजी आकर्षित करने के लिए और कदम उठाए जाएंगे: निर्मला सीतारमण

नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि विदेशी पूंजी प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार के घोषित उपाय महज शुरुआत हैं जबकि अभी आगे और कदम उठाए जा सकते हैं।

खेल9 : खेल हॉकी महिला भारत

दीपिका के दो गोल से भारत ने नेशंस कप में अमेरिका को 3-2 से हराया

ऑकलैंड, दीपिका के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को यहां एफआईएच नेशंस कप के पूल ए के अपने पहले मैच में शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अमेरिका पर 3-2 से जीत हासिल की।

खेल5 : खेल फुटबॉल कप यूईएफए प्रमुख

यूईएफए प्रमुख सेफेरिन की नीरस मैचों से संबंधित टिप्पणी की कड़ी आलोचना

लजुब्लजाना (स्लोवेनिया), यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफेरिन की 48 टीमों के विश्व कप में कई मैचों के नीरस हो जाने संबंधी टिप्पणी की एशिया, अफ्रीका और कैरेबियाई क्षेत्र के फुटबाल महासंघों ने कड़ी आलोचना की है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा