Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गोवा में एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप में 16 देशों के 350 खिलाड़ी भाग लेंगे

पणजी, 15 जून (भाषा) एशिया ओशिनिया क्षेत्र के 16 देशों के लगभग 350 खिलाड़ी 21 से 27 जून तक यहां होने वाली पांचवीं एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

भारतीय ब्रिज महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष प्रसाद केनी ने कहा कि गोवा प्रत्येक चार साल में होने वाले इस टूर्नामेंट की दूसरी बार मेजबानी करेगा। इससे पहले 2018 में यह चैंपियनशिप गोवा में आयोजित की गई थी।

बीएफआई के सचिव देबासिस रे ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, चीन, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कुवैत, हांगकांग, जापान, चीनी ताइपे, फिलीपींस, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, थाईलैंड और मेजबान भारत इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा पाकिस्तान ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन उसने अपना आवेदन जमा नहीं किया।

इस चैम्पियनशिप में पुरुष, महिला, सीनियर और मिश्रित वर्गों में टीम और युगल स्पर्धाएं होंगी। भारत सभी वर्गों में ‘ए’ और ‘बी’ टीम उतारेगा। भारत ने अब तक खेले गए चार टूर्नामेंट में 20 पदक जीते हैं, जिनमें आठ स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।

भारत की पुरुष टीम में एशियाई खेलों के पदक विजेता सुमित मुखर्जी, राजेश्वर तिवारी, सायंतन कुशारी, अनिल पाधे, सुकोमल दास और सागनिक रॉय शामिल हैं।

महिला टीम में मोनिका जाजू, पूजा बत्रा और हिमानी खंडेलवाल शामिल हैं, जबकि अनुभवी खिलाड़ी किरण नादर मिश्रित युगल वर्ग में भारत की चुनौती का अगुवाई करेंगी।

भाषा

पंत मोना

मोना