Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

रांची के तीन लड़के समुद्र देखने के लिए घर से पुरी भागे ; 14 दिन बाद एक मिला

( प्रादे32 शीर्षक और आमुख में सुधार के साथ रिपीट )

रांची, 15 जून (भाषा) रांची से दो सप्ताह पहले लापता हुए तीन लड़कों में से एक को पुलिस ने ओडिशा के तटीय जिले पुरी में पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वे समुद्र देखने के लिए घर से भाग गए थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुरी में पुलिस ने रविवार को अर्जुन शर्मा (12) को पकड़ लिया, जबकि उसका जुड़वां भाई करण और एक अन्य लड़का शिवा पुलिस को देखकर भाग गए।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अन्य दो लड़कों का पता लगाने के लिए खोज अभियान जारी है। तीनों बच्चों का अपहरण नहीं हुआ था; वे समुद्र देखने के लिए हटिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर पुरी चले गए थे।”

जुड़वां बच्चों के माता-पिता ने एक जून को पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले में सफलता हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान मिली।

पुलिस ने बताया कि बचाए गए लड़के से पूछताछ के दौरान पता चला कि पुरी पहुंचने के बाद तीनों लड़के समुद्र किनारे गए थे और वहां वे भोजन के लिए भीख मांग रहे थे।

पुलिस ने पहले तीनों बच्चों के बारे में जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा

मनीषा